ऋषिकेश। देर रात नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत मनसा देवी वार्ड में दो हाथी घरों के बाहर घूमते रहे। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर लोगों की नींद उड़ी रही।सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों हाथियों को करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जंगल की ओर खदेड़ा, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
दोनों हाथी एक के पीछे एक विचरण करते रहे।
विभागीय रेस्क्यू एक्सपर्ट विनोद सेमवाल ने इस दौरान बाईपास मार्ग समेत आंतरिक मार्गों में वाहनों की आवाजाही को रुकवा दिया था। कई घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दोनों हाथियों की गतिविधि कैद हुई है। हालांकि, अभी हाथियों द्वारा कोई नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।















