आगरा को नई उड़ानों का इंतजार, विंटर शेड्यूल में नहीं मिला नया शहर;

आगरा। ताजनगरी आगरा को नई हवाई कनेक्टिविटी का इंतजार है। पर्यटन और कारोबार के लिहाज से महत्वपूर्ण शहर आगरा के लोगों को विंटर शेड्यूल में भी किसी नए शहर के लिए सीधी उड़ान की सौगात नहीं मिली है। बंगलूरू और नवी मुंबई के लिए संचालित हवाई सेवाएं ही जारी रहेंगी। ऐसे में आगरा से देश के दूसरे प्रमुख शहरों के लिए हवाई संपर्क बढ़ने की उम्मीद लगाए बैठे यात्रियों को फिलहाल इंतजार करना होगा।

25 अक्टूबर 2026 से 27 मार्च 2027 तक लागू रहने वाले विंटर शेड्यूल में पुराने हवाई सेवा कार्यक्रम को ही जारी रखा गया है। इससे आगरा के पर्यटन कारोबार, होटल उद्योग और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों की नई उड़ानों की उम्मीदों को झटका लगा है।

डीजीसीए ने दी विंटर शेड्यूल को मंजूरी

आगरा सिविल टर्मिनल एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने 21 अक्टूबर को विंटर शेड्यूल को मंजूरी दी है। इसके तहत इंडिगो की बंगलूरू और नवी मुंबई के लिए संचालित उड़ानों का संचालन जारी रहेगा। फिलहाल किसी नए शहर के लिए उड़ान शामिल नहीं की गई है।आगरा दुनिया भर में ताजमहल के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। इसके साथ ही शहर में होटल, पर्यटन, हस्तशिल्प और व्यापार से जुड़ी गतिविधियां भी बड़े पैमाने पर संचालित होती हैं। ऐसे में दूसरे प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई सेवाएं शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ पर्यटन और कारोबार को भी बढ़ावा मिल सकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts