अयोध्या वापस लौटे श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ जितेंद्र मिश्र,

अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र मंगलवार को अयोध्या पहुंच गए। इस बार उनके साथ उनकी पत्नी भी हैं।सुबह सीईओ जितेंद्र मिश्र सबसे पहले मंदिर गए। फिर तीर्थ क्षेत्र भवन गए। ट्रस्ट ने उन्हें निवास प्रदान कर दिया है, वह मंदिर के समीप ही एक ट्रस्ट के भवन में ठहरेंगे। कुछ दिन पहले ही वह पहली बार नियुक्ति मिलने पर अयोध्या आए थे। ट्रस्टियों के साथ मिलकर अपने कार्यों व दायित्वों को समझा था। इसके बाद में फिर वापस दिल्ली चले गए थे। जितेंद्र मिश्र को ट्रस्ट ने पहले सीईओ के रूप में मंदिर में नियुक्त किया है।

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र अब अयोध्या में रुक कर व्यवस्थाओं का समुचित क्रियान्वयन और अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। मिश्र सबसे पहले मंदिर परिसर पहुंचे, रामलला का दर्शन किया और फिर ग्रीन हाउस चले गए, जहां वह निरंतर मंदिर से जुड़े अधिकारियों की बैठक कर रहे हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर दो बजे मंदिर आएंगे और यहां हनुमानगढ़ी के बाद रामलला का दर्शन करेंगे। मंदिर में उनका स्वागत सीईओ, ट्रस्टी महेश भागचंदका व मदन मोहन पांडेय करेंगे। साथ ही उन्हें मंदिर संचालन की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी देंगे।
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts