मुज़फ्फरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ द्वारा थाना मंसूरपुर पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन। जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ ध्रुवकांत ठाकुर द्वारा थाना मंसूरपुर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया, और समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अधिकारी कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें, और महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इस दौरान उप-जिलाधिकारी खतौली, क्षेत्राधिकारी खतौली सहित पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।















