अपराधियों पर कसें शिकंजा, अमृत जैन के सख्त निर्देश.

मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने पुलिस लाइन सभागार में कोतवाली नगर, सिविल लाइन और खालापार थानों का अर्दली रूम लेकर पुलिस कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने और वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने के निर्देश दिए।अमृत जैन ने गौकशी और संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई तथा उनकी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने को कहा।

थाना प्रभारियों को रोजाना प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।उन्होंने एल्फा, बीटा और गामा ड्यूटियों की समीक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही चेकिंग के दौरान आमजन से शालीन व्यवहार और पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता बरतने पर जोर दिया। बैठक में एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित थाना प्रभारी और विवेचक मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts