अचानक मेहमान आएं तो झटपट बनाएं ये स्नैक्स

अचानक मेहमान आ जाएं तो आप दही सैंडविच बना सकते हैं. जब तक आप बाकी चीजों की तैयारी करें तब तक दही को मलमल के कपड़े में बांधकर भारी चीज से दबाकर रख दें. टमाटर, हरा धनिया, खीरा, ककड़ी जैसी सब्जियों को काट लें. ब्रेड के किनारे हटा दें और इसपर अब पानी निकला हुआ दही फेंटकर अप्लाई करें ऊपर से हल्का मसाला डालें. मिक्स हर्ब, चिली फ्लैक्स जो भी आप यूज करना चाहे. सब्जियों की लेयर लगाएं और दूसरी ब्रेड में भी दही लगाकर ऊपर से लगा दें. बस सारे सैंडविच बनाकर सेंक लें.

आप पापड़ भेल बनाकर सर्व कर सकते हैं. इसके लिए उड़द दाल के पापड़ों को या तो सीधे आंच पर सेंक लें या फिर फ्राई कर लें. इसे तल लें और प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, टमाटर, प्याज, खीरा को बारीक काटकर उसमें मिलाएं, नींबू का रस डालें और तुरंत इसे सर्व करें. आप चाहे तो पापड़ को हल्का पानी में भिगोकर अप्पे के सांचे में सेंककर छोटी-छोटी कटोरी तैयार कर सकते हैं. फिर इसमें सब्जियां, मसाला, नींबू का रस डालकर सर्व करें.

 

सूजी का वेजिटेबल्स के साथ बनाया गया चीला स्वादिष्ट और हेल्दी रहता है. इसे बच्चे से बड़े तक सब खा सकते हैं. इसके लिए आप सब्जियों को कद्दूकस कर लें. जैसे गाजर, प्याज और आलू, ककड़ी. सूजी के साथ सारी सब्जियां मिलाएं, इसमें दही एड करें और पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें. गरमा गरम चीला बनाकर हरी या लाल चटनी के साथ सर्व करते जाएं

रोटी रैप भी फटाफट स्नैक्स का बढ़िया ऑप्शन है. घर में पड़ी कुछ सब्जियां काट लें. रोटियों को हल्का सा तेल लगाकर हल्का सेंक लें. एक तरफ से क्रिस्पी कर लें. अब इसमें कैचअप या फिर पिज्जा सॉस लगाएं, थोड़ी मेयोनीज स्प्रेड करें. सारी कच्ची सब्जियां डालें. चाहे तो पनीर के टुकड़े भी एड कर दें. इसे गरमा गरम ही मेहमानों को सर्व करें.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts