भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर। विश्व हिन्दू महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय प्रचारक बंटी चौधरी और जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने लोकसभा बीजेपी लोकदल गठबंधन प्रत्याशी डा. संजीव बालियान से शिस्टाचार भेंट की,और भगवा पटका पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रचण्ड जीत की हार्दिक शुभकामनायें दी। साथ ही संगठन की पराक्रम पत्रिका भी भेंट की जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने संगठन के बारे में विस्तार से डा. संजीव बलियान को बताया की विश्व हिंदू महासंघ के आदरणीय गौरक्षपीठाधीश्वर योगी महाराज संरक्षक है। दिल्ली मां कालका मंदिर के पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उत्तर प्रदेश प्रदूषण बोर्ड के सदस्य भिखारी प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष हैं। सहारनपुर मंडल के प्रभारी पंकज वालिया है विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षपीठाधिश्वर आदरणीय योगी महाराज के हाथों को मजबूत करने के साथ साथ जात-पात में बंटे हुए हिंदुओं को एक मंच पर लाने का कार्य करता है। वही डा.संजीव बालियान जी ने विश्व हिंदू महासंघ के प्रतिनिधि मंडल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और कहां की आप और हम सभी एक ही माला के मोती है। और हम सभी राष्ट्रहित के लिए काम करते हैं आज देश के नाम का डंका संपूर्ण विश्व में गूंज रहा है इसी प्रकार आगे भी हमें देश की प्रभुता और अखंडता को बनाए रखना होगा। प्रतिनिधि मंडल में- पूर्व राष्ट्रीय प्रचारक बंटी चौधरी,जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुबोध वर्मा,जिला मंत्री अरविंद ठाकुर,जिला मीडिया प्रभारी अनुज सिंगल,नगर प्रभारी विनोद गर्ग,धर्माचार्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पं.धर्मेंद्र मिश्रा,मातृशक्ति जिलाध्यक्ष पूनम गोस्वामी,युवा जिलाध्यक्ष मोहित सोलंकी,चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा.अजय शर्मा, भगवा रक्षा वाहिनी जिलाध्यक्ष सौरव राय उपस्थित रहे।