मुज़फ्फरनगर से उभरे दो सितारे, बुढ़ाना की एमआई क्रिकेट अकादमी में खुशी की लहर

बुढ़ाना। मुज़फ्फरनगर खेल जगत में जिले का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। बुढ़ाना स्थित एमआई क्रिकेट अकादमी की दो होनहार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।अकादमी की छात्रा मुस्कान शर्मा का चयन डब्ल्यूसीएल महिला क्रिकेट लीग में हुआ है। वहीं, प्रतिभाशाली खिलाड़ी वर्णित राजपूत का चयन 69वीं राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ी कल मुज़फ्फरनगर से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे, जहाँ वे अपने-अपने मुकाबलों में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगदोनों खिलाड़ियों के चयन से एमआई क्रिकेट अकादमी में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। कोचों और साथी खिलाड़ियों ने मुस्कान शर्मा और वर्णित राजपूत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अकादमी के संचालक मोहम्मद राहिल ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उम्मीद है कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और अकादमी का नाम और भी ऊँचा करेंगे।मुज़फ्फरनगर जैसे छोटे शहर से निकलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना न केवल अकादमी बल्कि जिले के लिए भी गर्व की बात है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts