अलवर: खेत पर नहाने गई दो बहनों पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ मामला

राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र स्थित प्रतापगढ़ थाना अंतर्गत संभरा गांव ढाणी कालिका की दो बहनें, शृंगारी और फॉरेंता, 5 मई को फॉरेंता गांव में अपने खेत की बोरिंग पर नहाने गई थीं। तभी गांव के रतनलाल, गणराज, जयनारायण, रंजीत और रमेश सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन पर एक राय होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों बहनों को गंभीर चोटें आईं। पीड़िताओं के पिता रूप चंद ने प्रतापगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में कार्रवाई नहीं की। मामला तब सुर्खियों में आया जब घटना का वीडियो 12 मई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में युवतियों को बुरी तरह पीटते हुए साफ देखा जा सकता है। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रतापगढ़ थाने के अधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि गांव में स्थिति को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। परिवार वालों ने न्याय की मांग की है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts