भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शामली।थानाभवन क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। गांव ख्यावड़ी के जंगल में अनुसूचित जाति की महिला बेबी का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। बेबी के पति योगेश ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्या के पीछे बेबी की ननद रामरति और गांव के ही मनोज का हाथ है। रामरति ने पुलिस को बताया कि मनोज, जो पहले से ही बेबी को पसंद करता था, ने बेबी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जब बेबी ने इसका विरोध किया और धमकी दी कि वह सबको इसके बारे में बताएगी, तो मनोज ने उसकी दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी।
रामरति और मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। इस मामले का जल्दी खुलासा करने पर थानाभवन पुलिस को 25,000 रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई है।