ट्रांसफार्मर में लगी आग, पास खड़ीं तीन कार आईं चपेट में

साहिबाबाद। कड़कड मॉडल के राणा मोहल्ले में शनिवार रात करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटों से बराबर में दूसरे ट्रांसफॉर्मर का उपकरण फट गया। इससे आग हाईटेंशन केबल तक पहुंच गई।आग तेजी से फैलकर पास में खड़ीं तीन गाड़ियों तक पहुंच गईं। लोगों ने अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी। दमकल कर्मियों ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया।स्थानीय निवासी अरुण तोमर ने बताया कि राणा कॉलोनी में तीन ट्रांसफॉर्मर आसपास लगे हैं। शनिवार रात करीब 12 बजे एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। इससे 500 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। भीषण गर्मी होने की वजह से लोग रात में सो नहीं पाए। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग और महिलाओं के अलावा छोटे-छोटे बच्चों को हुई। रविवार सुबह ऊर्जा निगम से टीम पहुंची, जो ट्रांसफॉर्मर को बदलने में जुटी रही। दोपहर करीब चार बजे ट्रांसफॉर्मर बदलने के बाद बिजली की आपूर्ति हुई।

लोगों ने किया प्रदर्शन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि देर रात ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद रविवार सुबह सात बजे ऊर्जा निगम की टीम पहुंची। जिसकी वजह से ट्रांसफॉर्मर को बदलने में देरी हुई। कर्मचारियों की देरी पर लोगों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया। इस बीच संजय पाल, रामभोले, राकेश, राघव, चंदू राणा, कल्याण सिंह, गुलाब, सुमित राणा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की सूचना मिलने पर टीम को भेजा गया था। बगल में लगे ट्रांसफॉर्मर में भी दिक्कत थी। इसे ठीक कर दिया गया और फूंके हुए ट्रांसफॉर्मर को बदल कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई।

– महेश तोमर, एसडीओ ऊर्जा निगम

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts