नई दिल्ली। कोहरे के कारण पूर्व दिशा के यात्री शुक्रवार को भी परेशान रहे। दिल्ली आने व यहां से चलने वाली 40 ट्रेनें एक से 26 घंटे तक विलंब से चल रही हैं। दिल्ली से बिहार के शहरों के लिए रवाना होने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव करना पड़ा है।आनंद विहार टर्मिनल से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे चलने वाली राजेंद्र नगर विशेष 26.30 घंटे के विलंब से शुक्रवार दोपहर 12 बजे रवाना होगी। इसी तरह से कई अन्य ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है। लोग पूरी रात प्लेटफार्म पर गुजारने को मजबूर हैं।
पांच घंटे से अधिक विलंब से दिल्ली पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनें
दरभंगा-नई दिल्ली सुपरफास्ट विशेष ( 02261)-15.15 घंटे
बेगुसराय-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस-10.35 घंटे
दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस-सात घंटे
राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस-सवा पांच घंटे
मालदा टाउन-नई दिल्ली त्योहार विशेष (03413)- सवा पांच घंटे
जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष (04059)
राजेंद्र नगर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष (03227)-30 घंटे
दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल (03317) -13.51 घंटे
सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल (05577)-15.27 घंटे
राजेंद्र नगर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस -सवा छह घंटे
दरभंगा-पुरानी दिल्ली विशेष (04067)-22.20 घंटे
देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें
नई दिल्ली-राजेंद्र नगर त्योहार विशेष (03330)-7.50 घंटे
नई दिल्ली-मालदा टाउन त्योहार विशेष (03414)-पौने सात घंटे
नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस-2.55 घंटे
आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट विशेष (05220)-तीन घंटे
आनंद विहार टर्मिनल-राजेंद्र नगर विशेष (03228)-26.30 घंटे
आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर क्लोन (05284)-सात घंटे
आनंद विहार टर्मिनल-गया क्लोन (02398)-6.40 घंटे
आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर विशेष (03318)- 16.10 घंटे
अपडेट की जा रही है।