दुनिया के सबसे अमीर राजा: थाईलैंड के किंग महा वजिरालोंगकोर्न की संपत्ति $43 अरब

थाईलैंड के किंग महा वजिरालोंगकोर्न (किंग राम X) इसका एक प्रमुख उदाहरण हैं। 66 वर्षीय वजिरालोंगकोर्न अपने पिता राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के निधन के बाद थाईलैंड के राजा बने। उनके पिता ने थाईलैंड पर 70 वर्षों तक शासन किया, जो सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले राजाओं में से एक थे।राजा महा वजिरालोंगकोर्न का नाम दुनिया के सबसे अमीर राजाओं में आता है, और उनकी संपत्ति लगभग 43 अरब डॉलर आंकी गई है। उनकी दौलत का बड़ा हिस्सा थाई शाही परिवार के ऐतिहासिक निवेश और देश के रियल एस्टेट, सीमेंट और बैंकिंग क्षेत्रों में हिस्सेदारी से आता है। क्राउन प्रॉपर्टी ब्यूरो के माध्यम से थाईलैंड में उनके पास लगभग 6,560 हेक्टेयर (16,210 एकड़) जमीन है, जिसमें से बहुत सारा क्षेत्र किराये पर दिया गया है। अकेले बैंकॉक में ही उनके 17,000 से अधिक रेंट कॉन्ट्रेक्ट्स हैं।इसके अतिरिक्त, राजा महा वजिरालोंगकोर्न का थाईलैंड के सबसे बड़े बैंक, सियाम कमर्शियल बैंक में 23% और सियाम सीमेंट ग्रुप में 33.3% हिस्सेदारी है।

सैंकड़ों कारें और प्लेन

थाईलैंड के किंग के शाही अंदाजा का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके क्राऊन में 545.67 कैरेट का नायाब गोल्डन जुबली हीरा जड़ा है. इसकी कीमत करीब 98 करोड़ रुपये तक बताई गई है. थाईलैंड राज परिवार का शाही महल ‘ग्रैंड पैलेस’ है, जो 23,51,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है.इसके अलावा, किंग महा वजिरालोंगकोर्न के पास कई लग्जरी कारें, 21 हेलिकॉप्टर समेत 38 एयरक्राफ्ट हैं. दिलचस्प बात है कि इन वाहन और विमानों के रखरखाव पर सालाना 500 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हो जाते हैं. किंग रामा X के कार कलेक्शन में लिमोसिन, मर्सडीज बेंज समेत 300 से ज्यादा महंगी कारें हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts