रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सर क्रीक में किसी भी दुस्साहस के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा सीमा विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान की नीयत कभी साफ नहीं रही। सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि कराची का रास्ता सर क्रीक से गुजरता है और यदि पाकिस्तान ने नापाक हरकत की तो भारत उसके भूगोल को बदलने में देर नहीं करेगा।















