खैरथल में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में वार्ड नं-7, जोगीवाड़ा मोहल्ला निवासी 6 साल की मासूम बच्ची माहिरा पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। घटना के समय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। कुत्तों ने उसे बुरी तरह से नोच डाला। परिजनों ने तुरंत उसे राजकीय सेटेलाइट हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को घर भेज दिया। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद आवारा कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है।















