बांदा में नालों की सफाई और पेयजल व्यवस्था को लेकर स्थलीय निरीक्षण व समीक्षा बैठक आयोजित

बांदा में आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत नगरीय निकायों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा हेतु डॉ. असलम अंसारी, अपर निदेशक नगरीय निकाय निदेशालय, लखनऊ द्वारा 14-15 मई 2025 को चित्रकूटधाम मंडल का दौरा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 14 मई की सुबह 8:30 बजे नगर पालिका परिषद बांदा के वार्ड नं. 28 अलीगंज उत्तरी स्थित सट्टन चौराहा एवं नरैनी रोड के निम्नीनाला पर मशीनों से हो रही सफाई का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जल संस्थान धर्मेंद्र कुमार सतसंगी एवं अधिशाषी अधिकारी श्रीचंद्र भी मौजूद रहे। सिल्ट को कचरा वाहन से सुरक्षित स्थान पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात सर्किट हाउस में चित्रकूटधाम मंडल के कुल 12 निकायों के अधिशाषी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि 20 मई तक सभी नालों की सफाई पूरी कर ली जाए। साथ ही पेयजल व्यवस्था की समीक्षा में बताया गया कि 62 ट्यूबवेल, 1833 हैंडपंप व जरूरत पड़ने पर टैंकरों से भी जलापूर्ति की जाती है। गौशालाओं में पशुओं की देखभाल हेतु भी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts