बांदा में परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध मौत, पत्नी और बच्चे की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी

बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मोहल्ले वालों ने बंद कमरे से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर जितेंद्र प्रजापति, उसकी पत्नी गौरा और तीन माह के बेटे की लाश मिली। पति-पत्नी का शव फांसी पर लटका था जबकि बच्चा पास में मृत पड़ा था। फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जांच की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र अहमदाबाद में मजदूरी करता था और छह दिन पहले ही लौटा था। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी के परिजनों ने उस पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था और वह अतर्रा में किराए पर रह रहा था। जितेंद्र के भाई के अनुसार, उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप में प्रताड़ना की जानकारी दी थी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रतीत होता है कि पति ने पहले पत्नी और बच्चे की हत्या की, फिर खुदकुशी कर ली। मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद सामने आएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts