नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला.

महाराष्ट्र स्थित नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है. बादल परिवार के साथ वे माथा टेकने गए थे.  उन पर यह हमला नांदेड़ में गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने कृपाण से किया. जानकारी के मुताबिक बादल के हाथ में चोट आई है. बताया गया कि बहस बाजी के बीच कृपाण से सुखबीर पर हमला किया गया. हमला होने के तत्काल बाद सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

हमले में सुखबीर सिंह बादल के बाएं हाथ में चोट लगी है. उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है.

नांदेड़ पुलिस ने क्या कहा?

इस संदर्भ में नांदेड़ पुलिस ने एक बयान में कहा कि पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ गुरुद्वारे के अंदर एक निहंग ने हमला किया. हाथ में चोट लगने के बाद सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल ले जाया गया है.

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts