भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
शिक्षा का कोई विकल्प नहीं:छात्रसंघ नेता अमन जैन।
मुज़फ्फरनगर। छात्रसंघ संयुक्तसचिव अमन जैन ने बताया कि, गत दिवस डीएवी कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उल्लास’ का आयोजन हुआ था जिसमें महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं गतिविधियों में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। छात्रसंघ नेता अमन जैन ने बताया कि उन्हें भी बीएड सत्र 2020-21 के सर्वोत्तम छात्र होने के लिए गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरी इस सफलता का सर्वप्रथम श्रेय मेरे माता – पिता और मेरे सभी गुरुजनों को जाता है, जिनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन ने मुझे इस काबिल बनाया है।
छात्रसंघ नेता अमन जैन ने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा का एक महत्वपूर्ण और उच्च स्थान है। और शिक्षा का कोई भी विकल्प यहां मौजूद नहीं है क्योंकि शिक्षा, शिक्षित करने के साथ ही हमें इस काबिल भी बनाती है कि हम समाज के प्रति सकारात्मक व्यवहार व उचित दृष्टिकोण के अनुसार कार्य कर सके।
साथ ही उन्होंने सभी छात्रों को एक संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा हमें यह भी सिखाती है कि आप किसी भी विषय पर पहले खुद खोज करें और उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करें अन्यथा आपको जानकारी के अभाव के चलते कोई भी गुमराह कर सकता है अतः आप सभी स्वयं जानकर बने और सही-गलत में भेद करना सीखे ताकि आप स्वयं का एवं समाज का हित कर सके। छात्रसंघ नेता अमन जैन ने कॉलेज के अन्य विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह चाहे जिस भी क्षेत्र में रहे, समाज के प्रति व अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने महाविद्यालय का नाम रोशन करे।















