सहारनपुर। नगर निगम में को सर्वदलीय मजबूत पार्षद दल ने जीआई सर्वे को निरस्त करने की मांग को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। पार्षदों ने एक सुर में कहा कि जीआई सर्वे नगर निगम टैक्स विभाग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है और इससे आमजन व व्यापारी वर्ग भारी परेशान है।
विधानसभा प्रभारी सहारनपुर नगर व पार्षद अभिषेक ‘टिंकू’ अरोड़ा ने कहा कि जीआई सर्वे के नाम पर निगम कर्मचारी अवैध धन उगाही कर रहे हैं और टैक्स में राहत देने के नाम पर आम लोगों को लूटा जा रहा है। उन्होंने इसे सीधे-सीधे आर्थिक शोषण बताते हुए चेताया कि जनता पर थोपे गए इस काले टैक्स कानून को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
धरने में शामिल पार्षद फहाद सलीम व हाजी गुलशेर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू किया गया यह टैक्स सर्वे निराधार है और इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त और कर अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए जीआई सर्वे को तत्काल निरस्त करने की मांग रखी।
धरने में शामिल पार्षदों में प्रमुख रूप से –डॉ. एहतेशाम, अहमद मलिक, मोहतसीन, मोहर्रम अली पप्पू, नूर आलम, नदीम अंसारी, फराज अंसारी, नितिन जाटव (बसपा), स्वराज (बसपा), अब्दुल खालिक, इमरान सैफी, हाजी फजलुरहमान, परवेज मलिक, भूरा मलिक, कलीम मलिक, राजीव अन्नू (भाजपा) सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
पार्षदों ने स्पष्ट किया कि यदि जीआई सर्वे को जल्द निरस्त नहीं किया गया तो सहारनपुर नगर की जनता व व्यापारियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।















