फिर चुने जाएंगे निगम कार्यकारिणी के छह सदस्य

गाजियाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल बुधवार को पूरा होने जा रहा है। अब दोबारा से इनका चुनाव कराया जाएगा। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि निगम कार्यकारिणी में भाजपा के नौ, एक कांग्रेस, एक सपा और एक निर्दलीय पार्षद सदस्य है।बुधवार को सभी सदस्यों की बैठक के दौरान नामों की पर्ची डाली जाएगी। जिन छह सदस्यों की पर्ची उठाई जाएगी, उनका कार्यकाल समाप्त माना जाएगा। उनके स्थान पर नए सदस्यों का चयन किया जाएगा। इसकी तारीख बाद में तय की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts