दिल्ली कनॉट प्लेस में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब यहां एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगी। जिसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग की टीम को दी गई।जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। आग लगने से छह कर्मचारी झुल गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुलसे हुए लोगों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, कनॉट प्लेस स्थित बिकगने बिरयानी रेस्टोरेंट में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग के चपेट में आने से वहां काम कर रहे छह कर्मचारी झुलस गए। आग रेस्टोरेंट के रसोई में लगी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने घायल सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दमकल कर्मियों ने 6 गाड़ियों की मदद से करीब आधे में आग पर काबू पा लिया।
#WATCH दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज एक रेस्टोरेंट की रसोई में आग लग गई। आग बुझाने के लिए 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग एलपीजी सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगी थी। 6 लोग घायल हुए हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2025
(वीडियो: दिल्ली फायर सर्विसेज) pic.twitter.com/oINGJYFl9e
शुरुआती जांच में पता चला है कि आग रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव की वजह से लगी। घायल कर्मचारियों की पहचान दीपक, पीयूष, महेंद्र, मोहम्मद आलम, शेरूउद्दीन और जनक के रूप में हुई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
गुरुग्राम के बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स में लगी आग
उधर, गुरुग्राम के सेक्टर 29 में स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स में आग लग गई। यह पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ था। सुबह 6:30 आग लगने की सूचना फायर विभाग को मिली थी। वहां की गैलरी व आसपास की निर्माण में फाइबर का इस्तेमाल अधिक हुआ है, जो ज्वलनशील है। इससे आग भड़क गई थी, इस समय आग पर काबू पा लिया गया है। आसपास स्टेशनों की 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची।















