टीबी डेमोंस्ट्रेशन सेंटर अजमेर के डायरेक्टर डॉ. इंदरजीत सिंह का सिरोही दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं और टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा

सिरोही। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. दिनश खराड़ी ने जानकारी दी कि कमला नेहरू टीबी डेमोंस्ट्रेशन सेंटर अजमेर के डायरेक्टर डॉ. इंदरजीत सिंह ने सिरोही जिले का दो दिवसीय दौरा किया।

दौरे के पहले दिन डॉ. इंदरजीत सिंह ने जिला अस्पताल शिवगंज सहित विभिन्न सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा सेवाओं, टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, औषधि उपलब्धता और केंद्रों की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर ही आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान जिला टीबी अधिकारी डॉ. विवेक जोशी भी उनके साथ रहे।

दूसरे दिन डॉ. इंदरजीत सिंह ने जिला अस्पताल सिरोही का निरीक्षण कर वहां की चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, दवा वितरण प्रणाली, रजिस्ट्रेशन काउंटर, लैब सेवाओं एवं वार्ड व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.पी. शर्मा उपस्थित रहे।

बाद में सीएमएचओ कार्यालय में जिले के सभी एसटीएस, एसटीएलएस, जिला कार्यक्रम समन्वयक और पब्लिकप्राइवेट समन्वयक के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, विशेषकर टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

डॉ. इंदरजीत सिंह नेनिक्षय पोर्टलपर समयबद्ध और सटीक डाटा एंट्री सुनिश्चित करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि वे अपनेअपने स्तर पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं, टीबी सहित अन्य बीमारियों की शीघ्र पहचान कर उनका उपचार समय पर सुनिश्चित करें और किए गए कार्यों को समय रहते पोर्टल पर अपडेट करें।

इस बैठक में जिले के सभी एसटीएस, एसटीएलएस, डीपीसी सत्य भान, पीपीएम दिलीप दाना, फार्मासिस्ट रजत गुर्जर और टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. बजरंग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts