बांदा।बुंदेलखंड के आसमान ने इस बार किसानों को धोखा दे दिया है। जून माह बीत गया, लेकिन बारिश का नामोनिशान नहीं हैं। खेत सूखे पड़े हैं और बुवाई का काम ठप है। हालात देखकर किसान दहशत में हैं कि कहीं फिर सूखा न पड़ जाए।इसी खतरे को भांपते हुए समाजसेवी दिलीप सिंह लाला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधी अपील की है। उन्होंने कहा,किसान की जिंदगी फसल पर टिकी है। सालभर हाड़तोड़ मेहनत करता है, उसी से बेटी की शादी करता है, घर चलाता है। अगर फसल नहीं हुई तो वो जीएगा कैसे।दिलीप सिंह लाला ने याद दिलाया कि बुंदेलखंड में पहले भी सूखे के कारण कई किसान मौत को गले लगा चुके हैं। सरकार को इंतजार नहीं करना चाहिए। पहले से तैयारी करे, बांदा में तुरंत सर्वे कराए कि किसान किसी मुसीबत में तो नहीं है। मांग की है कि सरकार किसानों की आर्थिक मदद के लिए कोई बड़ी योजना लाए ताकि खराब फसल की हालत में भी किसान टूटे नहीं। समय रहते मदद मिली तो कोई भी किसान आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाएगा।बारिश न होने से धान-तिल-मूंग की बुवाई पिछड़ गई है। तालाब-कुएं सूखे हैं। अगर 10 दिन और पानी नहीं गिरा तो खरीफ की फसल बर्बाद हो जाएगी। बुंदेलखंड का किसान पहले से कर्ज में दबा है।दिलीप सिंह लाला ने कहा कि योगी सरकार ने हमेशा किसानों का साथ दिया है, इस बार भी उम्मीद है कि बुंदेलखंड को सूखे से बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।














