संजय राउत बोले- पीएम मोदी को ट्रैवल-टूरिज्म का राजदूत बना देना चाहिए

महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्याओं का आंकड़ा चिंताजनक रूप से बढ़ता जा रहा है। बीते तीन महीनों में राज्य में करीब 1000 किसानों ने आत्महत्या कर ली है। यह जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री के लगातार विदेश दौरों को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री को अब ट्रैवल और टूरिज्म का राजदूत बना देना चाहिए।”

संजय राउत ने कहा कि एक तरफ देश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री लगातार विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है और दिखावे की राजनीति में व्यस्त है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में सूखा, कर्ज और फसल बर्बादी जैसी समस्याएं किसानों की आत्महत्याओं के प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। विपक्ष लगातार यह मांग कर रहा है कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर किसानों के लिए तत्काल राहत पैकेज और स्थायी समाधान लेकर आएं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts