भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगलेश प्रजापति के नेतृत्व में देवबंद के गांव अंबेटा सेखा में ठेडे शरबत की छबील लगाकर आमजन को भीषण गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने ठंडा शरबत पीकर भीषण गर्मी एवं तेज धूप से राहत पाई
साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष लावारिसो की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि आसमान से बरसती आग एवं सूर्य देव के तेज से बचने केे लिए कही भी जगह नहीं मिल पा रही हैं। दिन प्रति दिन भीषण गर्मी अपना विकराल रूप धारण करती जा रही हैं। उन्होने कहा कि ठंडे शरबत की छबील को लगाने का उद्देश्य हैं कि आमजन को कुछ समय के लिए तो भीषण गर्मी से राहत मिल सके। संस्था के कार्यकर्ताओं के द्वारा वाहनो को रोक रोक कर ठंडा शरबत पिलाया गया। वहीं साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगलेश प्रजापति ने लोगों को भीषण गर्मी से बचाव के भी टिप्स दिये गये। उन्होने शरबत वितरण के दौरान लोगो से घरो से जरूरी कार्य होने पर घर से बाहर जाने के लिए कहा गया। वहीं उन्होने कहा कि भीषण गर्मी के कारण प्रति दिन दर्जनों लोग घातक बीमारियों के शिकंजे में आकर अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। उन्होने बताया कि घरों में रहकर और हल्का व पोष्टिक आहार का सेवन करने से हम सब घातक बीमारियों से दूर रह सकते है।इस मौके पर उपस्थित रमेश प्रजापति, मंगलेश, सुधीर, पंकज, विकास, लविस्, विजय, सागर, विवेक, ओम्पाल, आनंद, सचिन, निसा, व, डॉ लोकेश पाल, राजेश त्यागी।















