मुजफ्फरनगर में हनी मिशन योजना की समीक्षा बैठक,

मुजफ्फरनगर विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत नेशनल बी कीपिंग एवं हनी मिशन वर्ष 2025-26 के लिए गठित जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में यू.पी. हनी एफ.पी.सी. लिमिटेड मुजफ्फरनगर द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए प्रशिक्षण एवं मौन बॉक्स निर्माण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इसमें राष्ट्रीय/प्रदेश स्तर पर दो सेमिनार आयोजित करने का प्रस्ताव शामिल था, जिनमें 250 से 500 मौनपालकों की भागीदारी प्रस्तावित है। इन सेमिनारों के लिए 8 लाख रुपये की धनराशि का प्रस्ताव दिया गया।इसके अतिरिक्त प्रदेश स्तर पर सात दिवसीय प्रशिक्षण के छह प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें 150 व्यक्तियों को मौनपालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 10.50 लाख रुपये तथा मौनपालन बॉक्स व उपकरणों के लिए 22.57 लाख रुपये के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने यू.पी. हनी एफ.पी.सी. लिमिटेड के प्रतिनिधि अम्बुज बालियान से प्रस्तावों के संबंध में चर्चा की। मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी चाही कि प्रशिक्षण और सेमिनार किन स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इस पर बालियान ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन विश्वविद्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों में किया जाता है ताकि अधिकतम मौनपालक लाभान्वित हो सकें।जिलाधिकारी ने यू.पी. हनी एफ.पी.सी. लिमिटेड के प्रस्तावों का अवलोकन करते हुए जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद स्तरीय समिति का गठन कर संबंधित संस्था का स्थलीय निरीक्षण किया जाए और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। निरीक्षण के उपरांत ही प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts