अयोध्या: रेलवे स्टेशन के विस्तार के लिए जमीन देने से इन्कार

अयोध्या। अयोध्या धाम जंक्शन पर द्वितीय प्रवेश द्वार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसमें तीन गांवों की करीब छह एकड़ जमीन ली जानी है। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भूमि अध्याप्ति अधिकारी और रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में भू-स्वामियों की आपत्ति के निस्तारण के लिए बैठक बुलाई गई।बैठक में भू-स्वामियों ने रेलवे को जमीन देने से साफ मना कर दिया।आपत्तियों के निस्तारण के संबंध में अयोध्या धाम विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद तिवारी और समिति के द्वारा अधिकृत अधिवक्ता दीनदयाल शर्मा, दीपक यादव व सुरेश दत्त पांडेय ने भू-स्वामियों का पक्ष रखा। नरेंद्र प्रसाद तिवारी ने भूस्वामियों का पक्ष रखते हुए कहा कि हम अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं दे सकते। रेलवे अपने प्रोजेक्ट पर संशोधन के लिए विचार करे। वार्ता के अंतिम दौर में आगामी मंगलवार को भूमि अध्याप्ति अधिकारी की ओर से स्थलीय सर्वेक्षण कर संभावनाओं को तलाशने का आश्वासन दिया गया। बैठक में पार्षद विनय जायसवाल, श्रीनिवास शास्त्री, अनुराग वर्मा, रंजीत दुबे, हरिनाथ यादव, दिनेश मिश्रा सहित सैकड़ों भूस्वामी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts