पहाड़ी संगीत से सजा था राजेश खन्ना का सदाबहार गीत ‘ये शाम मस्तानी’

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार के तौर पर राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को याद किया जाता है। 70 का दशक उनके एक्टिंग करियर का गोल्डन पीरियड रहा था। सिर्फ राजेश ही नहीं बल्कि बतौर सिंगर किशोर कुमार के लिए भी ये दौर सबसे अहम रहा था।इस दौर में राजेश खन्ना और किशोर कुमार की जुगलबंदी ने संगीत की दुनिया की परिभाषा को बदलकर रख दिया था। इस दौरान किशोर दा ने काका पर फिल्माया गया एक ऐसा कालजयी गीत गाया था, जिसकी धुनों को पहाड़ी संगीत की मदद से बनाया गया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना है।

पहाड़ी संगीत की मदद से बना था ये सॉन्ग

बॉलीवुड की फिल्मों में लोकल म्यूजिक का काफी इस्तेमाल देखा गया है। कई सारे ऐसे गाने हैं, जिनमें संगीतकार ने क्षेत्रीय संगीत की मदद ली है और कमाल की बात ये है कि वे सॉन्ग्स हिट भी रहे हैं। ऐसा ही एक गीत 56 साल पहले राजेश खन्ना की फिल्म कटी पतंग से नाता रखता है, जिसे किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। गाने के बोल थे- ये शाम मस्तानी… (Yeh Shaam Manstani)।

जी हां फिल्म कटी पतंग का ये रोमांटिक ट्रैक दिग्गज संगीतकार आर डी बर्मन द्वारा कंपोज किया गया था। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार पंचम दा ने इस गीत की धुनों को तैयार करने के लिए पहाड़ी संगीत शैली की राग का इस्तेमाल किया था और इस तरह से जाकर राजेश खन्ना का कल्ट गाना ये शाम मस्तानी… बनकर तैयार हुआ।

kishore kumar song (1)

ये शाम मस्तानी के लिरिक्स को आनंद बक्शी ने लिखा था, जिन्हें सुनने पर दिल को सुकून मिलता है। इस तरह से किशोर दा की आवाज और राजेश खन्ना पर फिल्माए जाने से फिल्म कटी पतंग का ये गाना अमर हुआ और आज भी इसे श्रोता काफी पसंद करते हैं। राजेश के अलावा आपको इस सॉन्ग में अभिनेत्री आशा पारेख की झलक भी देखने को मिलेगी।

पहाड़ी क्षेत्र में हुई थी शूटिंग

बात की जाए राजेश खन्ना की फिल्म कटी पतंग के आईकॉनिक सॉन्ग ये शाम मस्तानी की शूटिंग के बारे में तो न सिर्फ पहाड़ी संगीत शैली बल्कि इसकी शूटिंग भी पहाड़ी क्षेत्र में की गई थी। बताया जाता है कि उत्तराखंड के नैनीताल की वादियों में इस शानदार गीत को फिल्माया गया था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts