महिला अपराधों के मामले में ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम (महिला विंग)’ को तुरंत मौके पर भेजा गया.

मुजफ्फरनगर शासन द्वारा जारी आदेशों के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया और शीघ्र तथा गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। महिला अपराधों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्कालक्विक रिस्पॉन्स टीम (महिला विंग)’ को मौके पर भेजा गया।आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु शासन के निर्देशानुसार 03.06.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पब्लिक ग्रीवेंस फीडबैक सेल का गठन किया गया। इस सेल का काम जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई कराना, शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर उनका फीडबैक लेना और शिकायतों का रिकॉर्ड रखना होगा।इस सेल में एक उप निरीक्षक, दो महिला आरक्षी और एक आरक्षी को नियुक्त किया गया है, जबकि सेल के कामों की दैनिक समीक्षा एक क्षेत्राधिकारी द्वारा की जाएगी।सभी नागरिकों से अनुरोध है कि पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अपनी वास्तविक शिकायतें ही प्रस्तुत करें ताकि उनका समय पर और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts