पाकिस्तान में पोलियो मचा रहा कहर, कितनी खतरनाक है बीमारी

पाकिस्तान में एक बार फिर पोलियो कहर मचा रहा है. रविवार को पोलियो के तीन नए मामले मिलने के बाद पड़ोसी मुल्क में एक्टिव केस की कुल संख्या 55 पहुंच गई है.  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के पोलियो उन्मूलन रीजनल रेफरेंस लेबोरेटरी ने डेरा इस्माइल खान, झोब और जाफराबाद समेत 3 जिलों में वाइल्ड पोलियो वायरस टाइप 1 (WPV 1) के पाए जाने की पुष्टि की है। इसके बाद एक बार फिर पोलियो (Polio) का डर बढ़ने लगा है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर पोलियो कितनी खतरनाक बीमारी है…

पोलियो कितनी खतरनाक बीमारी है

पोलियो वायरल बीमारी है, जो पोलियोवायरस के कारण होती है. पोलियो एक खतरनाक बीमारी है जो लोगों को शारीरिक रूप से प्रभावित कर सकती है. इससे मौत भी हो सकती है. पोलियो शरीर को अलग-अलग तरह से प्रभावित कर सकती है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसके वायरस ने शरीर के किस हिस्से पर अटैक किया है और कहां बढ़ रहा है. 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts