‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण, लेकिन अस्पताल परिसर में पसरी गंदगी

अलवर जिले के पृथ्वीपुरा ग्राम स्थित आयुष्मान आरोग्य विद्या मंदिर में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। प्रशासनिक अधिकारी तुलसीदास नावलिया ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत अब तक 3208 पेड़ लगा चुकी है।

वहीं दूसरी ओर पीएचसी पृथ्वीपुरा परिसर की दुर्दशा सामने आई है। अस्पताल के परिसर में बड़ी संख्या में झाड़-झंखाड़ और रोखड़े पेड़ खड़े थे। छत पर पानी भरा होने से नीचे के कमरों में सीलन फैल गई है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण स्थिति और बिगड़ती जा रही है।

नावलिया ने चेताया कि यदि यही हालात रहे तो भवन जल्द ही जर्जर हो जाएगा। गुरुवार को गांव के समाजसेवियों रामपाल सैनी, नत्थूराम सैनी, परमी जोगी, मंगू मीणा, गिर्राज मीणा, महेंद्र मीणा, बिल्लू वाल्मीकि, रामकरण मीणा, जस्सू जोगी, किशनलाल सैनी, बालकिशन शर्मा और देवाशीष गुप्ता ने श्रमदान कर अस्पताल की सफाई की।

उन्होंने पीएचसी स्टाफ को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार सफाई के लिए बजट देती है, फिर भी परिसर की सफाई नहीं की जाती। उन्होंने अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts