भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। पर्यावरण संरक्षण को महज अपनी लोग ड्यूटी न समझ कर इसे एक सामाजिक दायित्व व जिम्मेवारी भी समझें:एआरटीओ सुशील मिश्रा। एक पेड़ मां के नाम मोहिम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक दिन में प्रदेश में 36.करोड़ 50 हज़ार पौधरोपण महाअभियान का शुभारंभ किया हैं। उनके निर्देश पर आज एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा व पी.टी.ओ इरशाद अली ने ग्राम मधेड़ा नया गाँव पहुंचकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर पेड़ लगाएं, साथ ही उन्होंने कहा पेड़ लगाना एक सरल लेकिन शक्तिशाली कार्य है जिसका हमारे पर्यावरण पर गहरा प्रभाव पड़ता है। पेड़ हमें स्वच्छ हवा, जल संरक्षण, और वन्य जीवन का समर्थन प्रदान करते हैं। ये जलवायु परिवर्तन से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि ये कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके ऑक्सीजन छोड़ते हैं। पेड़ लगाकर हम न केवल अपने परिवार व समाज का सम्मान कर रहे हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य भी सुनिश्चित कर रहे हैं। सुशील मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को महज अपनी लोग ड्यूटी न समझ कर इसे एक सामाजिक दायित्व व जिम्मेवारी भी समझें,इसके साथ-साथ लोगो को पर्यावरण संरक्षण की समय समय पर शपथ भी दिलाई जानी चाहिए,जिसका लोगों के मानसिक पटल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता रहें।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का महत्व गुरुवाणी, वेद और गीता में भी है, जो कि यह संदेश देता है कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए अपना हरसंभव सहयोग देना होगा साथ ही उन्होंने लोगों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ से लगाने की अपील भी की।