सोने के सिक्के के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार.

बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने सोने के सिक्के बेचने के नाम पर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।हमीरपुर के राठ क्षेत्र निवासी रामसिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर दी थी। आरोप था कि उनके साले की जान-पहचान के कमलेश कुमार ने पुराने और बहुमूल्य सोने के सिक्के बेचने का झांसा देकर उनसे 3 लाख रुपये ले लिए।अभियुक्त ने असली सोने के सिक्कों के बदले नकली/कम कीमत के काले रंग के सिक्के देकर ठगी की थी।

इस मामले में कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।मुखबिर की सूचना पर आज कोतवाली नगर पुलिस ने गश्त के दौरान मवई बाइपास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी में अभियुक्त कमलेश पुत्र रामप्रताप निवासी बीरमपुर, थाना फतेहगंज, जनपद बांदा के कब्जे से ठगी के 03 लाख रुपये नकद और 05 नकली सिक्के बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में आरोपी को पेश कर जेल भेज दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts