बुढ़ाना कांधला रोड पर स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता संगीत गर्ग के प्रतिष्ठान पर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली के विधानसभा चुनाव में और मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी के ज़िला महामंत्री विनीत कात्यायन व जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओ के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई गई भाजपा ज़िला महामंत्री विनीत कात्यायन ने बताया की यह जीत दिल्ली की आम जनता की जीत है

यह जीत भाजपा के तपस्वी कार्यकर्ताओ की मेहनत का नतीज़ा है की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की जीत हुई है यह जीत दिल्ली के विकास में रोड़ा बने अरविंद केजरीवाल को हटा कर जनता ने साबित कर दिया की देश में सिर्फ़ विकास पर बात होगी और विकास के लिए ही दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया है यहां पर मुख्य रूप से निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भारत ठाकुर, निवर्तमान सभासद मुकेश शर्मा , भूमि विकास बैंक चेयरमेन विनोद सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता संगीत गर्ग ,सोशल मीडिया संयोजक शाहिद असलम, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा पुनित शर्मा , विवेक शर्मा, जगमोहन ठाकुर, मनमोहन कश्यप, रविंदर सैनी ,आकाश जैन, मोहित नाथवंशी, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।