बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए अगले पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरियों देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस ऐतिहासिक निर्णय के अलावा राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। इनमें मुंगेर में गंगा पथ निर्माण और भागलपुर में वैकल्पिक बाईपास परियोजना की भी मंजूरी शामिल है। सरकार का यह कदम युवाओं को रोजगार देने और राज्य के विकास को गति देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।















