भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुजफ्फरनगर। इंटर विज्ञान वर्ग की छात्रा निधि मनोज कुमार ने जिले में चतुर्थ स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। इंटर विज्ञान वर्ग में ही वंशिका मूलचंद ने जनपद में 11वां स्थान प्राप्त करके हम सब का गौरव बढ़ाया है। हाई स्कूल में देवांशी वर्मा 90.33% के साथ विद्यालय का नाम रोशन कर चुकी है,विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर सविता सिंह ने इस अवसर पर अपने समस्त विद्यालय परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई देते हुए अपनी शिक्षिकाओं का विशेष आभार प्रकट किया है कि उनकी मेहनत और लगन से आज विद्यालय अपना नाम जनपद में दर्ज कर चुका है। प्रधानाचार्या जी ने यह भी बताया कि विद्यालय का हाई स्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं उनकी लगन और मेहनत का आभार प्रकट करते हुए प्रधानाचार्या जी ने छात्राओं को भी उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री आकाश कुमार जी ने प्रधानाचार्या डॉ सविता सिंह सहित विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं को उनकी मेहनत और लगन के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।















