दिल्ली : नजफगढ़ सब्जी मंडी में दुकानों पर नेम प्लेट नाम और नंबर लिखा गया

दिल्ली में बीजेपी पार्षद अमित खरकड़ी द्वारा नजफगढ़ सब्जी मंडी में दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का मामला चर्चा में है। इस दौरान दुकानदारों से अपने नाम और फोन नंबर लिखने के लिए कहा गया। यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बताता है कि नजफगढ़ सब्जी मंडी में एक नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसका उद्देश्य सुशासन को बढ़ावा देना है।इस पहल के माध्यम से स्थानीय प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि दुकानों के मालिकों की पहचान स्पष्ट हो सके, जिससे ग्राहक और प्रशासन दोनों को आसानी हो। हाल ही में उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह का विवाद कांवड़ यात्रा के दौरान सामने आया था, जब दुकानदारों को अपने नाम लिखने को कहा गया था। उस पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के आदेश पर रोक लगा दी थी।दिल्ली में नेम प्लेट लगाने का यह कदम किस हद तक सफल होता है और इससे क्या परिणाम निकलते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

BJP पार्षद ने बताया क्यों लगवाई नेम प्लेट?

बीजेपी पार्षद अमित खरकड़ी ने कहा कि कई दिन से नजफगढ़ सब्जी और फल मंडी में शिकायत आ रही थी कि अंजान चेहरे रेहड़ी लगाने के लिए आ रहे हैं, जिन्हें स्थानीय मंडी एसोसिएशन जानता ही नहीं है. एक दिन हम लोगों की मंडी एसोसिएशन के साथ मीटिंग हुई. इसमें यह तय हुआ कि हर रेहड़ी पर उनकी पहचान के लिए फोन नंबर और रेडी नंबर लिखा जाए, ताकि पहचान के लिए सहूलियत हो सके.

अमित खरकड़ी ने कहा कि ऐसा न हो कि कोई घुसपैठिया, रोहिंग्या या बांग्लादेशी रेहड़ी पटरी को संचालित कर रहा है. उसको देखने के लिए मंडी एसोसिएशन से हमारी बातचीत हुई और आइडेंटिफिकेशन का काम खुद मंडी एसोसिएशन ने किया. यह सार्थक पहल हम लोग कर रहे हैं. हर रेहड़ी पर उनका नाम, फोन नंबर और उनका रेहड़ी नंबर साथ ही आधार कार्ड स्थानीय पुलिस को और MCD प्रशासन को सौंपा जाए.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts