हरियाणा विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को अपने हलके में पहली बार दौरा किया। पिपली अनाज मंडी पहुंचकर उन्होंने धान खरीद कार्य का जायजा लिया और किसानों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने धान की नमी की मात्रा खुद जांची और पाया कि कुछ नमी मौजूद है, जिसे किसानों ने मौसम के प्रभाव के कारण बताया।किसानों ने नायब सैनी के सामने शिकायत की कि मंडी में उनकी फसल खरीदने में देरी हो रही है और नमी के नाम पर 200-200 रुपये प्रति क्विंटल का कट लगाया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वे कई दिनों से मंडी में अपनी फसल बेचने के इंतजार में हैं, लेकिन कोई एजेंसी खरीदारी नहीं कर रही।इन शिकायतों को सुनकर नायब सैनी ने अधिकारियों को फटकार लगाई और उनसे खरीदी में तेजी लाने के निर्देश दिए।