मुजफ्फरनगर: दो साल से फरार वांछित अभियुक्त चंडीगढ़ से गिरफ्तार, 10,000 का इनामी था

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर में दो साल से फरार एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष रामराज दीपक चौधरी के नेतृत्व में रामराज पुलिस ने अभियुक्त को चंडीगढ़ के मसकन एनक्लेव कॉलोनी से 12 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार किया।अभियुक्त पर थाना रामराज में मामला संख्या 71/2022 के तहत धारा 419, 420, 467, 471, 506 और 120बी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज था। अभियुक्त फरार हो गया था और उसके ऊपर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद अब उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts