भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर, रोहाना स्थित इण्डियन पोटॉश लिमिटेड एवं अमृत इन्टर कॉलेज में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य भूकम्प, अग्नि सुरक्षा और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया योजनाओं का परीक्षण करना था। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर भूकम्प के लिए संवेदनशील है, इसलिए इस मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न सुरक्षा बलों की उपस्थिति रही। मॉक एक्सरसाइज में पहले आग लगने की घटना का मंचन किया गया, जिसमें फॉयर ब्रिगेड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग बुझाई। इसके बाद भूकम्प के सन्दर्भ में बचाव कार्य का प्रदर्शन किया गया।
इस अभ्यास का उद्देश्य सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना, मीडिया और गैर सरकारी संगठनों को शामिल करना, और संसाधनों की कमी की पहचान करना था। इस प्रकार, यह मॉक एक्सरसाइज आपातकालीन स्थिति में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

















