भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर,बुढ़ाना भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा महाभियान को बुढ़ाना मंडल में सफ़ल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के ज़िला उपाध्यक्ष नितिन मलिक मौजूद रहे। बैठक में नितिन मलिक ने बोलते हुए कार्यकताओं को कहा की हर घर तिरंगा अभियान मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
हर घर तिरंगा अभियान को घर घर तक पहुंचाना है और सभी को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर साइट पे , नमो ऐप, सरल ऐप पर अपलोड करनी है और आगामी 11 अगस्त को तिरंगा बाईक रेली,12,13 अगस्त को महान विभूतियों की मूर्तियों व स्थलों की सफ़ाई एवम 14 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वितरीत किए जाएंगे मीटिंग की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत ठाकुर ने की, संचालन मंडल महामंत्री व पूर्व सभासद मुकेश शर्मा ने किया मुख्य रुप से उपस्थित नगर पंचायत के सभासद अजय संगल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, पूर्व सभासद प्रत्याशी व शक्ति केन्द्र संयोजक शाहिद असलम, मंडल उपाध्यक्ष पुनीत पंवार, मनमोहन काश्यप, सचिन चौहान, तेजेंदर पाल, अरविंद ठाकुर, गौरव त्यागी, दुष्यंत, पप्पू सफीपुर भाजपा के पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।