मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के पर्यवेक्षण में नगर क्षेत्र के विभिन्न थानों ने 27/28 नवंबर 2024 को 37 वांछित/वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी उन अभियुक्तों के खिलाफ हुई है जिनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने इन अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से चलाया गया।
