राजगढ़ रेंज के अधीन कुंडला नाका के अंतर्गत 15 वर्ष से करीब 7-8 बीघा भवन भूमि को न्यायालय के अनुपालना पर अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। क्षेत्री वन अधिकारी राहुल फौजदार ने बताया कि न्यायालय सहायक वन संरक्षक राजगढ़ की अनुपालना में सहायक वन संरक्षक के नेतृत्व में नाका कुंडला के अंतर्गत किसी व्यक्ति द्वारा करीब 7-8 बीघा वन भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ था।
जिसको खाली अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त व्यक्ति करीब 15 वर्ष से खेती करता आ रहा था। जिसे जेसीबी व स्टाफ की सहायता से खुर्द-बुर्द करके बेदखल किया गया है। कुण्डला (राजपुर बडा) के अतिक्रमण स्थल गिर्राज मीणा पुत्र श्रवण मीणा निवासी कुण्डला के वनखण्ड कुण्डला मैन के खसरा न० 53 में 7-8 बीघा वन भूमि पर खेती कर अतिक्रमण कर रखा था। जिसको 2 जेसीबी मशीनो कि सहायता से लगभग 2-3 घण्टे कि भारी मशक्कत के बाद बोई हुई सरसो कि फसल को नष्ट किया गया तथा खेतो में बनाई गई मेड व बनाए हुए 2 झोपो को सम्पूर्ण नष्ट किया जाकर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर अवैध कब्जे को बेदखल कर सम्पूर्ण वन भूमि को कब्जे सरकार लिया गया है। इस मौके रेंज स्टाफ, लक्ष्मणगढ़ व थानागाजी का वन विभाग का स्टाफ एवं टहला पुलिस मौजूद रही।
















