दिल्ली: ड्रग्स केस में दुबई के कारोबारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस हुआ जारी

दिल्ली में हुए 5600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के ड्रग्स की बरामदगी के मामले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर दी है। ईडी जल्द ही इस मामले में केस दर्ज करेगी और दिल्ली पुलिस से एफआईआर प्राप्त कर ली है। इस मामले में दुबई स्थित भारतीय मूल के कारोबारी वीरेंद्र बसोया और उसके बेटे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, जो गिरोह को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का आरोप है। पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें गोदाम मालिक तुषार गोयल भी शामिल हैं।

यह ड्रग्स बरामदगी की घटना 2 अक्टूबर की है, जब पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर में एक गोदाम से 560 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक मारिजुआना’ बरामद किया था, जिसकी कुल कीमत 5,620 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस और भी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।इसके अलावा, बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तुषार गोयल के कांग्रेस से जुड़े होने का मुद्दा उठाया, जिससे राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts