मुज़फ्फरनगर में लायंस क्लब उन्नति ने मनाया भव्य दीपावली उत्सव.

मुज़फ्फरनगर, मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिज़ॉर्ट में लायंस क्लब मुज़फ़्फरनगर उन्नति द्वारा भव्य दीपावली उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर क्लब के अनेक परिवारों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कैसिनो थीम पर आधारित मनोरंजक खेल रहे, जिन्हें क्लब के सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ खेला। इस दौरान सभी ने खेलों में हिस्सा लेकर भरपूर मनोरंजन का आनंद उठाया। क्लब अध्यक्ष ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं, जबकि चीफ़ डिस्ट्रिक्ट एम्बेसडर ने हाल ही में हुई डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड सेरेमनी में क्लब द्वारा प्राप्त किए गए पुरस्कारों की जानकारी साझा की। पिछले वर्ष क्लब को “बेस्ट क्लब ऑफ़ द डिस्ट्रिक्ट” सहित कई सम्मान प्राप्त हुए।

कार्यक्रम के दौरान मेगा प्राइज भी निकाला गया, जिसका विजेता महेश जिंदल रहे। इसके अलावा क्लब के अनेक सदस्यों और लेडी लायंस ने इस आयोजन में भाग लेकर इसे यादगार बनाया।

उत्सव के समापन पर रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी की गई और आसमान में आकर्षक लैटर्न्स उड़ाए गए। फूल छड़ी और अनार छुड़ाकर दीपावली की उजली आभा को और निखारा गया। अंत में सभी सदस्यों ने रात्रिभोज का आनंद लिया और क्लब की ओर से दीपावली उपहार भी वितरित किए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts