जमीन, पुल और सुरंग का संगम: रियासी रेलवे स्टेशन बना इंजीनियरिंग का चमत्कार

जम्मू-कश्मीर का रियासी रेलवे स्टेशन देश के सबसे अनोखे और रोमांचक रेलवे स्टेशनों में से एक बनकर उभरा है। यह स्टेशन कटड़ा से लगभग 16.5 किलोमीटर दूर स्थित है और इसे पहाड़ों को काटकर तैयार की गई समतल भूमि, विशाल पुल और सुरंगों के अद्भुत संयोजन पर बनाया गया है। इस स्टेशन की खासियत यह है कि जब ट्रेन यहां से गुजरेगी तो उसका कुछ हिस्सा जमीन पर, कुछ पुल पर और कुछ सुरंग के भीतर होगा। यह अनोखी बनावट यात्रियों को रोमांच से भर देगी और उन्हें प्रकृति व आधुनिक इंजीनियरिंग के अद्वितीय मेल का अनुभव कराएगी। कश्मीर यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए यह स्टेशन एक यादगार पड़ाव बनने जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts