लेडी कांस्टेबल को कान की हुई बीमारी, लगाया ऐसा इंजेक्शन, फिर जो हुआ

महाराष्ट्र के मुंबई में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक अस्पताल में कान का ऑपरेशन कराने आई महिला कांस्टेबल की डाक्टरों की कथित लापरवाही के चलते मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. यह घटना मुंबई के एक्सिस अस्पताल में हुई है.

महिला कांस्टेबल का नाम गौरी सुभाष पाटिल है. उसे कान में कोई समस्या थी, जिसको लेकर डॉक्टरों ने उसे ऑपरेशन की सलाह दी थी. डॉक्टरों की सलाह पर महिला कांस्टेबल अस्पताल आई थी. अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन की तैयारी पूरी कर ली थी. उसे ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया. ऑपरेशन थियेटर में महिला को बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया, लेकिन इंजेक्शन देने के कुछ देर बाद वह बेसुध होने लगी और फिर मौत हो गई. इस मामले में मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में ADR (Alternative dispute resolution) दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

मुंबई पुलिस ने बताया

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 29 अगस्त की रात 22:43 बजे अंबोली पुलिस स्टेशन को ये जानकारी मिली. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि कांस्टेबल गौरी पाटिल के कान में कुछ समस्या थी. उसने डॉक्टर को दिखाया था और डॉक्टर ने उसे ऑपरेशन कराने को सलाह दी थी. डॉक्टर की सलाह के अनुसार, कांस्टेबल गौरी पाटिल एक्सिस अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई थी. इसके बाद तय वक्त पर उसे ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया. ऑपरेशन से पहले गौरी पाटिल को बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया,जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई.

पुलिस जांच में जुटी

इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि बेहोशी का गलत इंजेक्शन देने के चलते गौरी पाटिल की मौत हुई है. कांस्टेबल गौरी सुभाष पाटिल मुंबई के मरोल पुलिस कैंप में ड्यूटी पर तैनात थी. उसका सिलेक्शन 2017 में हुआ था. वह मुंबई में कांदिवली पूर्व इलाके में मौजूद सरोवर टॉवर में रहती थी.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts