मेपल्स एकेडमी स्कूल में बनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

बुढ़ाना। कांघला रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में जन्माष्टमी समारोह बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी समारोह पर स्कूल प्रांगण को फूलों की खुशबू कपूर की सुखदायक सुगंध और घंटियों की झंकार में विद्यालय की हवा को भर दिया। विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें कृष्ण झांकियां दही हांडी और जूनियर कक्षाओं के नन्हे मुन्ने बच्चे राधा कृष्ण बनकर आए। उनकी भोली सूरत मन को मोह लेने वाली थी।

विद्यार्थियों ने कृष्ण की अलग-अलग लीलाओं की झांकियां निकाल कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।विद्यालय की संस्कृतिक टीम ने कार्यक्रम का समन्वय में किया। छात्रों ने संकाय सदस्यों के साथ मिलकर पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम दही हांडी था। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ० गरिमा वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शहद से मीठा दही से स्वादिष्ट किसी से भी ज्यादा सुखद आनंद देने वाली संगति कृष्ण की शक्ति है। उप प्राचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी ने कहा जन्माष्टमी भगवान विष्णु के सबसे शक्तिशाली और प्रसिद्ध अवतारों में से एक भगवान कृष्ण के जन्मदिन के रूप में बनाई जाती है। स्कूल प्रबंधक श्री राजीव गर्ग जी ने सभी को जन्माष्टमी की बधाइयां दी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts