जानिए कहां फंस रहा है पेंच संजय सिंह आज रिहा होंगे या अभी करना होगा इंतजार?

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जमानत दे दी। ईडी द्वारा संजय सिंह की जमानत याचिका का विरोध नहीं करने के बाद अदालत का यह आदेश आया। इसी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया भी जेल में हैं।एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कल मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। हालांकि वह आज बुधवार को रिहा होंगे या अभी इसके लिए उन्हें और इंतजार करना होगा। इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तिहाड़ जेल के अधिकारियों को अभी तक आप सांसद संजय सिंह का जमानत आदेश नहीं मिला है। तिहाड़ जेल के सूत्रों का कहना है कि जमानत की शर्तों के साथ कोर्ट में आदेश तैयार किया जाएगा, जिसके बाद आदेश को जेल भेजा जाएगा।क्या बोले संजय सिंह के वकील?
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा आप नेता संजय सिंह को जमानत दिए जाने के बाद उनके वकील ऋषिकेश कुमार ने कहा कि वे चाहते थे कि आप नेता को आज ही रिहा कर दिया जाए, लेकिन प्रक्रियात्मक चीजों के कारण देरी हुई। सिंह के वकील ने आज बुधवार सुबह तक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने की उम्मीद जताई है।सदस्य संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर उनकी पत्नी अनीता सिंह ने कहा कि यह खुशी अरविंद केजरीवाल सहित उनके तीन भाइयों के जेल में होने के कारण अधूरी है। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन अभी भी सलाखों के पीछे हैं।

सिंह की जमानत को सच्चाई की जीत बताते हुए उनकी पत्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) तब जश्न मनाएगी जब उसके सभी नेता मामले से बरी हो जाएंगे।अनिता सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह सत्य की जीत है।उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा था।

उन्होंने कहा कि यह जश्न मनाने का सही समय नहीं है। क्या आबकारी घोटाले में अपने शीर्ष नेताओं के फंसने से आप की राजनीति उथल-पुथल का सामना कर रही है, इस सवाल के जवाब में अनीता सिंह ने कहा कि आप की राजनीति को कोई खतरा नहीं है।सिंह के आवास पर जश्न मनाया गया और उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने लोगों के बीच मिठाइयां बांटीं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts